HDFC असेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) अपने शेयरहोल्डर्स को ₹54 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देगी जिसके लिए रिकॉर्ड डेट 5 जून तय की गई है। वित्त वर्ष 2026 के फाइनल डिविडेंड पर शेयरहोल्डर्स की मंज़ूरी 24 जून को होने जा रही आगामी सालाना आम बैठक (AGM) में ली जाएगी। मंज़ूरी के बाद डिविडेंड का पेमेंट किया जाएगा।