HDFC बैंक में कांड! सीनियर अफसरों ने लीक की सीक्रेट जानकारी, इंटरनल जांच में हुआ खुलासा
HDFC बैंक की इंटरनल जांच में दो सीनियर अफसरों पर गोपनीय बिज़नेस रणनीति और बाज़ार को प्रभावित करने वाली अहम जानकारी बाहरी लोगों से साझा करने के आरोप की पुष्टि करने वाले सबूत मिले हैं। बैंक को पहले जानकारी लीक होने का शक हुआ था जिसके बाद जांच शुरू हुई। दोनों अफसरों को जांच के नतीजे बता दिए गए हैं।