HDFC Bank ने अपने ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है कि सिस्टम मेंटेनेंस के चलते 14 नवंबर को रात 2:30 बजे से सुबह 6:30 बजे तक नेटबैंकिंग, HDFC ऐप, NEFT, IMPS, RTGS और ऑनलाइन पेमेंट सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। हालांकि, UPI और Zapp Account से पेमेंट जारी रहेगा। बैंक ने ज़रूरी लेनदेन पहले निपटाने की सलाह दी है।