inshorts

HDFC Bank के ग्राहकों के लिए अपडेट, बढ़ते साइबर खतरों के बीच बैंक ने लिया बड़ा फैसला

बढ़ते साइबर हमलों और थर्ड-पार्टी जोखिमों के बीच HDFC Bank ने अपने अहम डिजिटल प्लैटफॉर्म PayZapp, MyCards और OnlyCards को इन-हाउस यानी अपने नियंत्रण में लाने का फैसला किया है। छोटे कारोबारियों का BizX ऐप बंद कर उसके फीचर्स मुख्य सिस्टम में जोड़ दिए गए हैं। बैंक का लक्ष्य आने वाले वर्षों में 60–70% मुख्य ऐप्स खुद मैनेज करना है।