देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC Bank ने नवंबर में अपनी FD ब्याज दरें रिवाइज़ कर दी हैं। नई दरों के तहत बैंक सीनियर सिटिज़न को 7.20% तक और सामान्य ग्राहकों को 6.60% तक ब्याज दे रहा है। इस हिसाब से ₹1 लाख की एफडी करवाने पर सीनियर सिटिज़न का पैसा 10 साल में डबल (₹2,02,140) हो जाएगा।