₹10000 की SIP पर मिला ₹8 करोड़ से अधिक का रिटर्न; कमाल का निकला यह Mutual Fund
HDFC Large Cap Fund में 30 साल पहले शुरू की गई ₹10,000 की मासिक SIP अब ₹8.46 करोड़ हो गई है। फंड का CAGR 17.62% रहा और ₹1 लाख लम्पसम निवेश ₹1.30 करोड़ बन गया। गौरतलब है, फंड टेलीकॉम, फार्मा और पेट्रोलियम सेक्टर में निवेश करता है। MD नवनीत के अनुसार, अभी लार्ज कैप फंड अच्छे वैल्यूएशन पर उपलब्ध है।