HDFC ने FD पर घटाई ब्याज दर

निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक ने 1 अप्रैल से फिक्स्ड डिपॉज़िट (एफडी) पर ब्याज दरों में 0.20% तक की कटौती की है। बैंक ने 2 साल और उससे अधिक अवधि की एफडी पर ब्याज दरों में कटौती की है। गौरतलब है कि आरबीआई ने पिछली मौद्रिक नीति की बैठक में रेपो रेट को घटाया था।