inshorts

HDFC बैंक ने एयरटेल को पछाड़ा, ₹13.37 लाख करोड़ के mCap के साथ बनी दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

HDFC बैंक का शेयर गुरुवार को 2% चढ़कर ₹866 पर बंद हुआ जिससे बैंक का मार्केट कैप ₹13.37-लाख करोड़ पहुंच गया। इसके साथ ही HDFC बैंक ने भारती एयरटेल को पछाड़कर शेयर बाज़ार में देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी का स्थान हासिल कर लिया। वहीं, ₹18.9-लाख करोड़ के मार्केट कैप के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज़ पहले स्थान पर बरकरार है।