देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक एचडीएफसी ने होली से पहले ग्राहकों को तोहफा देते हुए 2-साल के पीरियड पर मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) को 0.05% घटाया है। इससे होम, कार और पर्सनल लोन की ईएमआई घट सकती है। दरअसल, एमसीएलआर के आधार पर ही होम, कार और पर्सनल लोन का ब्याज़ तय होता है।