HMPV संक्रमण को लेकर बिहार सरकार ने जारी किया अलर्ट
देश में एचएमपीवी संक्रमण के मामले सामने आने के बाद बिहार सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग सचिव संजय कुमार सिंह ने कहा, "सभी स्वास्थ्य संस्थानों को इन्फ्लुएंज़ा लाइक इलनेस और सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस की निगरानी रखने...रोज़ रिपोर्ट करने को निर्देशित किया गया है।" उन्होंने आगे कहा, "संक्रमण के संदिग्ध मामलों के सैंपल पुणे भेजे जाएंगे।"