HR ने एमपी में फर्ज़ी भर्ती दिखाकर ₹90 लाख किए गबन, प्रेमिका के लिए खरीदी ₹2.5 लाख की स्कर्ट
इंदौर (एमपी) में एक निजी अस्पताल के एचआर एग्ज़ीक्यूटिव ने एक साथी संग मिलकर करीब 200 कर्मचारियों की फर्ज़ी भर्ती दिखाकर ₹90 लाख का गबन किया है। अस्पताल ने जब ऑडिट कराया तो इसका खुलासा हुआ। 'एनबीटी' के अनुसार, एचआर ने इन रुपयों से अपनी प्रेमिका के लिए मुंबई जाकर नीलामी में एक अभिनेत्री का स्कर्ट ₹2.5 लाख में खरीदा।