HSBC ने 3 मेटल शेयरों पर जताया भरोसा, 30% तक मिल सकता है रिटर्न
ब्रोकरेज फर्म HSBC ने मेटल सेक्टर को लेकर बुलिश नज़रिया अपनाया है। ब्रोकरेज ने हिंदुस्तान ज़िंक, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज़ और NALCO में मौजूदा स्तर से 30% तक की तेज़ी की संभावना जताई है। HSBC ने हिंडाल्को पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹1,240 किया जो शुक्रवार के बंद भाव से करीब 30% की तेज़ी दिखाता है।