inshorts

इस मेटल स्टॉक में आएगी जबरदस्त तेज़ी! HSBC ने दिया 41% अपसाइड का टारगेट

वेदांता की सब्सिडियरी हिंदुस्तान जिंक के शेयर पर HSBC ने खरीदारी की राय देते हुए ₹770 का टारगेट प्राइस दिया है जो मौजूदा भाव से 41% की तेजी दिखाता है। कंपनी अगले 3-5 साल में उत्पादन क्षमता दोगुनी करने के लिए ₹80,000 करोड़ निवेश करेगी। इसके तहत सालाना मेटल उत्पादन 11 लाख टन से बढ़ाकर 20 लाख टन किया जाएगा।