HSBC ने कल्याण ज्वैलर्स के शेयर को 'बाय' रेटिंग देते हुए ₹830 का टारगेट प्राइस तय किया है जो मौजूदा स्तर से करीब 28% की संभावित तेज़ी दिखाता है। HSBC के मुताबिक, ज्वैलरी की मज़बूत मांग, प्रतिस्पर्धी कीमतें और कंपनी के किफायती ज्वैलरी ब्रांड 'ATM' की ग्रोथ इसके प्रमुख कारण हैं। शुक्रवार को शेयर 2.86% बढ़कर ₹659.15 पर बंद हुआ।