HUL का Q2 में 3% बढ़ा मुनाफा, ऑपरेटिंग प्रॉफिट गिरा; बांटेगी डिविडेंड
एफएमसीजी कंपनी एचयूएल का शुद्ध मुनाफा वित्तवर्ष 2026 की सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 3% से अधिक उछलकर ₹2,694 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि, कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर 1.69% फिसलकर ₹3,729 करोड़ पर आ गया। वहीं, कंपनी ₹1 की फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹19 के इंटरिम डिविडेंड देगी जिसकी रिकॉर्ड डेट 7 नवंबर है।