inshorts

Hyundai का फैसला नहीं भाया मार्केट को! कारों के दाम बढ़ाने के एलान पर टूटा शेयर

हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी कारों के दाम बढ़ाने का फैसला किया है जिसके चलते बुधवार को इंट्रा-डे में कंपनी के शेयर 2.55% गिरकर ₹2,096.05 तक आ गए। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है कि लागत में बढ़ोतरी के चलते कुछ मॉडल्स और ट्रिम्स के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। यह बढ़ोतरी 1 दिसंबर से प्रभावी होगी।