inshorts

I-PAC मामले में अमित शाह के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में ली गईं महुआ मोइत्रा

कोलकाता में I-PAC के ऑफिस पर ईडी की छापेमारी के विरोध में टीएमसी के सांसदों ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान महुआ मोइत्रा और डेरेक ओ ब्रायन सहित कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। हिरासत में लिए जाने के दौरान महुआ ने 'शेम-शेम' के नारे लगाए।