गुजरात के जामनगर एयरफोर्स स्टेशन पर 17 से 19 नवंबर तक 'सहायता सेतु 2026' संयुक्त HADR अभ्यास आयोजित किया गया। इसमें थलसेना, नौसेना, वायुसेना, तटरक्षक बल और एजेंसियों ने हिस्सा लिया। अभ्यास में विमानों, हेलीकॉप्टरों और ड्रोन से आपदा राहत एवं बचाव अभियानों का प्रदर्शन हुआ। इसका उद्देश्य आपदाओं के दौरान एजेंसियों के बीच समन्वय और तैयारियां बेहतर करना है।