Hawk 132 के साथ बढ़ेगी वायुसेना की ताकत, नए जेट ट्रेनर खरीदने की तैयारी में IAF
भारतीय वायुसेना ने पायलटों की ट्रेनिंग क्षमता बढ़ाने के लिए नए Stage-III एडवांस्ड जेट ट्रेनर विमान खरीदने की प्रक्रिया शुरू की है। रक्षा मंत्रालय ने इसके लिए RFI जारी किया है। ये विमान Hawk-132 की जगह नहीं लेंगे, बल्कि अतिरिक्त क्षमता के रूप में शामिल होंगे। इनसे तेजस Mk-2/AMCA जैसे भविष्य के लड़ाकू विमानों के लिए पायलट तैयार किए जाएंगे।