IAS अधिकारी खुद को मानते हैं सीनियर, इससे IPS-IFS ऑफिसर जल-भुनकर रह जाते हैं: SC

सुप्रीम कोर्ट ने वन संरक्षण संबंधी फंड के दुरुपयोग को लेकर सुनवाई के दौरान कहा है कि आईएएस अधिकारी अक्सर आईपीएस और आईएफएस (भारतीय वन सेवा) अधिकारियों पर श्रेष्ठता साबित करने की कोशिश करते हैं। बकौल कोर्ट, आईपीएस-आईएफएस अधिकारियों के मन में जलन रहती है कि एक ही कैडर में होने के बावजूद आईएएस अधिकारी उन्हें जूनियर क्यों मानते हैं।