IAS अधिकारी स्मिता ने सर्विस कोटा पर कहा- क्या विकलांग पायलट रखती हैं एयरलाइंस?; हुई आलोचना
आईएएस अधिकारी स्मिता सभरवाल ने सिविल सेवाओं में विकलांग लोगों को आरक्षण देने की ज़रूरत पर सवाल उठाया है। स्मिता ने X पर लिखा, "क्या कोई एयरलाइंस विकलांग पायलट रखती है? या क्या आप विकलांग सर्जन पर भरोसा करेंगे?...आईएएस/आईपीएस/आईएफएस फील्ड वर्क होता है...जिसमें शारीरिक फिटनेस ज़रूरी होती है।" कई यूज़र्स ने उनकी आलोचना की और बयान को 'बेतुका' बताया है।