IAS अफसर अंशुमन ने लालटेन की रोशनी में की थी पढ़ाई, दो बार क्रैक की UPSC की परीक्षा

बक्सर (बिहार) में जन्मे IAS अफसर अंशुमन राज ने लालटेन की रोशनी में और बिना किसी कोचिंग के पढ़ाई करके यूपीएससी की परीक्षा 2 बार क्रैक की थी। आईएएस का पद पाने के लिए उन्होंने 4 प्रयास किए और चौथे प्रयास में सफलता हासिल की। 2019 में उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में 107वां रैंक हासिल किया था।