अजाक्स के प्रांताध्यक्ष और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा ने एक कार्यक्रम में कहा, "जब तक मेरे बेटे को कोई ब्राह्मण अपनी बेटी दान नहीं देता या उससे संबंध नहीं बनता, तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए।" इसके बाद उनका विरोध शुरू हो गया है। ब्राह्मण संगठनों ने बयान को 'जातिवादी' और 'ब्राह्मण बेटियों का अपमान' बताया है।