रिपोर्ट्स के अनुसार, दिग्गज टेक कंपनी आईबीएम इस साल अमेरिका में अपने विभिन्न विभागों से करीब 9,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी क्लासिक क्लाउड ऑपरेशंस, कंसल्टिंग, सेल्स और अन्य टीमों से कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। बकौल रिपोर्ट्स, यह कदम लागत में कटौती और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ध्यान केंद्रित करने के तहत उठाया जा रहा है।