इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने RRB क्लर्क भर्ती 2026 की प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड 28 नवंबर को जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज कर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। प्रीलिम्स परीक्षा 6, 12 और 13 दिसंबर को होगी। इस भर्ती के तहत 8,222 पद भरे जाएंगे।