इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (आईबीपीएस) ने मंगलवार को क्लर्क मेन्स एग्ज़ाम का रिज़ल्ट जारी कर दिया। अभ्यर्थी आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट (www.ibps.in) पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर व जन्मतिथि के ज़रिए परिणाम देख सकते हैं। गौरतलब है, परीक्षा का आयोजन अक्टूबर 2024 में हुआ था व इसके ज़रिए क्लर्क के 6,000 से अधिक पदों पर भर्ती होनी है।