IBPS पीओ व एसओ भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 28 जुलाई तक कर सकते हैं अप्लाई

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) के पदों पर निकली भर्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 जुलाई कर दी है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 21 जुलाई थी। दोनों भर्तियों के आवेदन फॉर्म में करेक्शन करने की अंतिम तिथि भी 28 जुलाई तय की गई है।