एशिया कप-2025 में भारत-श्रीलंका मैच के सुपर ओवर में अर्शदीप सिंह ने दसुन शनाका को बीट कराया जिसके बाद वह रन के लिए दौड़े लेकिन विकेटकीपर संजू सैमसन के स्टंप्स पर थ्रो के बावजूद कोई रन-आउट नहीं हुआ। नियम के मुताबिक, पहले कॉट बिहाइंड की अपील पर आउट दिए जाने पर शनाका ने डीआरएस लिया जिससे गेंद डेड हो गई।