ICC चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में अब तक रोहित और कोहली का कैसा रहा है प्रदर्शन?

भारत के कप्तान रोहित शर्मा और बल्लेबाज़ विराट कोहली का आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में अब तक प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। 2013 में हुए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में रोहित ने 9 जबकि कोहली ने 43 रन बनाए थे जबकि 2017 में हुए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में रोहित ने 0 जबकि कोहली ने 5 रन बनाए थे।