ICC ट्रॉफी जीतते ही हर बार ये कैसा इशारा करते हैं हार्दिक पंड्या, किसका पोज़ करते हैं कॉपी?

भारतीय ऑल-राउंडर हार्दिक पंड्या ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद ट्रॉफी के साथ अपना आइकॉनिक वायरल पोज़ दिया जो उन्होंने टी20 विश्व कप 2024 की ट्रॉफी के साथ भी दिया था। दरअसल, हार्दिक इटली के एक मशहूर इन्फ्लुएंसर खाबी लामे की नकल कर रहे हैं। खाबी अपने वीडियोज़ में कोई भी प्रॉब्लम सॉल्व करने के बाद ऐसा पोज़ देते हैं।