ICC ने बाली में हुई बोर्ड बैठक के बाद 2035 तक के पुरुषों के प्रमुख टूर्नामेंटों की तारीखों को मंज़ूरी दे दी है। भारत 9 से 28 अक्टूबर तक 2029 चैंपियंस ट्रॉफी की मेज़बानी करेगा। भारत और बांग्लादेश संयुक्त रूप से वनडे विश्व कप 2031 की मेज़बानी करेंगे। वहीं, इंग्लैंड में 2029 और 2031 के वर्ल्ड टेस्ट-चैंपियनशिप फाइनल खेले जाएंगे।