ICC ने की दिसंबर के प्लेयर ऑफ द मंथ की घोषणा, स्टार्क और लॉरा वुल्फार्ट चुने गए विजेता
आईसीसी ने पुरुष क्रिकेटर्स में ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचल स्टार्क को दिसंबर महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ चुना है। वहीं, महिला क्रिकेटर्स में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वुल्फार्ट को प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। स्टार्क ने पिछले महीने खेले गए ऐशेज़ में 3 टेस्ट मैचों के दौरान 16 विकेट झटके और बल्ले से 139 रन बनाए।