ICC ने की दिसंबर के प्लेयर ऑफ द मंथ के दावेदारों की घोषणा, बुमराह व स्मृति शामिल

आईसीसी ने दिसंबर 2024 के मेन्स और विमेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के नॉमिनी की घोषणा कर दी है। मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए जसप्रीत बुमराह, पैट कमिंस और डेन पैटरसन नॉमिनेट हुए हैं। वहीं, विमेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की नॉमिनी में स्मृति मंधाना, नॉनकुलुलेको म्लाबा और एनाबेल सदरलैंड शामिल हैं।