भारतीय तेज़ गेंदबाज गुरनूर बराड़ को न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ टिम सीफर्ट का विकेट लेने के बाद आक्रामक जश्न मनाना भारी पड़ा है। ICC ने आचार संहिता के अनुच्छेद-2.5 के उल्लंघन पर उन्हें आधिकारिक फटकार लगाई और एक डिमेरिट अंक दिया। वहीं, गुरनूर ने अपनी गलती स्वीकार कर ली। इस वनडे सीरीज में उन्होंने 9-विकेट लेकर 'प्लेयर-ऑफ-द-सीरीज़' का अवॉर्ड जीता है।