ICC ने जनवरी 2025 के लिए वेस्टइंडीज़ स्पिनर वार्रिकान को चुना 'प्लेयर ऑफ द मंथ'

आईसीसी ने वेस्टइंडीज़ के स्पिनर जोमेल वार्रिकान को जनवरी 2025 के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ चुना है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों में 19 विकेट लिए थे। उन्होंने भारत के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और पाकिस्तान के नोमान अली को पीछे छोड़ते हुए यह पुरस्कार जीता। वार्रिकान ने पिछले महीने टेस्ट प्रारूप में बेहतरीन प्रदर्शन किया था।