ICC ने बताया कैसे WTC के फाइनल में पहुंच सकता है भारत

आईसीसी ने बताया है कि भारत कैसे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 ​​के फाइनल में पहुंच सकता है। भारत अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ 4-1 या 3-1 से जीतता है तो वह सीधे क्वॉलिफाई कर जाएगा। अगर वह 3-2 से जीतता है तो उसे उम्मीद करनी होगी कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रीलंका शेष मैचों में कम-से-कम एक मैच ड्रॉ कराए।