आईसीसी ने 2024 की मेन्स वनडे टीम ऑफ द इयर घोषित कर दी है जिसमें कोई भारतीय शामिल नहीं है। टीम में वेस्टइंडीज़ का एक, श्रीलंका के चार, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के तीन-तीन खिलाड़ी शामिल हैं। श्रीलंका के चरिथ असालंका को टीम का कप्तान बनाया गया है जबकि पाकिस्तान के सैम अयूब और अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज़ ओपनर हैं।