inshorts

ICC ने वीमेंस वनडे टीम ऑफ द इयर 2024 का किया एलान, स्मृति व दीप्ति को मिली जगह

आईसीसी ने 2024 की वीमेंस वनडे टीम ऑफ द इयर की घोषणा की है और इसमें 2 भारतीय खिलाड़ी स्मृति मंधाना व दीप्ति शर्मा को जगह मिली है। दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ट को कप्तान बनाया गया है। इसमें भारत, दक्षिण अफ्रीका व ऑस्ट्रेलिया की 2-2, इंग्लैंड की 3 और श्रीलंका, वेस्टइंडीज़ की 1-1 खिलाड़ी को शामिल किया गया है।