आईसीसी की ताज़ा महिला वनडे बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में ओपनर स्मृति मांधना पहले स्थान पर बरकरार हैं। वहीं, ऑल-राउंडर दीप्ति शर्मा 10 पायदान की लंबी छलांग लगाकर 23वें स्थान पर पहुंच गई हैं। इसके अलावा भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर 5 पायदान गिरकर 21वें नंबर पर आ गई हैं। भारतीय महिला टीम वनडे रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है।