पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी ने आईसीसी द्वारा बुधवार को जारी की गई पुरुष वनडे गेंदबाज़ी रैंकिंग में फिर से नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है। शाहीन ने हाल में ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान की तीन वनडे मैचों की सीरीज़ में 12.62 की औसत से 8 विकेट लिए जिसके बाद वह तीन स्थान चढ़कर रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गए।