आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने घोषणा की है कि वह बीमा पॉलिसियों पर लागू जीएसटी में सरकार द्वारा मिली छूट का पूरा फायदा पॉलिसीहोल्डर्स को ट्रांसफर करेगी। कंपनी के मुताबिक, अब 30 वर्षीय नॉन-स्मोकर पुरुष को ₹1 करोड़ के जीवन कवर के लिए 30 साल की अवधि पर ₹699/माह देने होंगे जबकि पहले उसे जीएसटी सहित ₹825 चुकाने पड़ते थे।