ICICI क्रेडिट कार्ड पर 15 दिसंबर से बंद होंगे फ्री के फायदे, फीस भी बढ़ी

ICICI बैंक 15 दिसंबर से कई क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले मुफ्त इंश्योरेंस और INOX मूवी टिकट की सुविधा बंद करने जा रहा है। इसके अलावा, 11 दिसंबर से कार्ड रिप्लेसमेंट फीस ₹200 से बढ़ाकर ₹300 प्लस GST कर दी जाएगी। वहीं, चुनिंदा बिजनेस कार्ड पर 25 नवंबर से इंटरनैशनल ट्रांज़ैक्शन की DCC फीस 1% से बढ़कर 3.5% हो जाएगी।