ICICI प्रूडेंशियल लाइफ को मिला ₹3.67 करोड़ का जीएसटी नोटिस

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस को जीएसटी आयुक्त (अपील) से ₹3.67 करोड़ का जीएसटी डिमांड नोटिस मिला है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के अनुसार, उन्हें 17 अप्रैल को यह नोटिस मिला जिसमें ₹1.83 करोड़ से अधिक की जीएसटी देनदारी और इतनी ही राशि का जुर्माना शामिल है। कंपनी ने कहा कि वह आदेश के खिलाफ सक्षम प्राधिकार के समक्ष अपील दायर करेगी।