ICICI बैंक का 2024-25 की चौथी तिमाही का मुनाफा 18% बढ़ा, डिविडेंड का किया एलान

आईसीआईसीआई बैंक ने शनिवार को 2024-25 की चौथी तिमाही के नतीजों के साथ डिविडेंड का एलान किया। बैंक का चौथी तिमाही में स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 18% बढ़कर ₹12629.58 करोड़ हो गया है जबकि नेट इंटरेस्ट इनकम (एनआईआई) सालाना 11% बढ़कर ₹21,193 करोड़ हो गई है। कंपनी ने ₹11 प्रति शेयर के डिविडेंड देने का एलान किया है।