inshorts

ICICI बैंक का शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में 15% बढ़कर ₹11,792 करोड़ रहा

आईसीआईसीआई बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में करीब 15% बढ़कर ₹11,792 करोड़ रहा है जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ ₹10,272 करोड़ था। बैंक ने बताया कि उसकी कुल आमदनी तीसरी तिमाही में बढ़कर ₹48,368 करोड़ हो गई जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में ₹42,792 करोड़ थी।