ICICI सिक्योरिटीज़ ने स्वीगी और ज़ोमैटो पर दी दांव लगाने की सलाह

ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज़ ने स्विगी और ज़ोमैटो के शेयरों पर अपनी बाय रेटिंग बरकरार रखते हुए स्विगी का टारगेट प्राइस ₹740/शेयर और ज़ोमैटो का टारगेट प्राइस ₹310/शेयर रखा है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज़ के मुताबिक, अगले एक साल में स्विगी के शेयरों में 127% तक की तेज़ी और जोमैटो के शेयरों में 40% तक की तेज़ी देखने को मिल सकती है।