ICICI सिक्योरिटीज़ ने NSE के शेयरों को 'खरीदें' की रेटिंग दी और इसके लिए ₹2,650 प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। यह टारगेट NSE में मौजूदा स्तरों से 20% से ज़्यादा की संभावित तेज़ी दिखाता है। वहीं, इस नए टारगेट के चलते बुधवार को NSE के शेयरों में कारोबार के दौरान 2% की तेज़ी देखने को मिली।