ICICI सिक्योरिटीज ने Polycab इंडिया का टारगेट प्राइस ₹9,335 से घटाकर ₹8,300 कर दिया है और FY27-FY28 EPS अनुमान भी 5-7% कम किए हैं। कॉपर की कीमतों में उतार-चढ़ाव और नए प्रतिस्पर्धियों की एंट्री को जोखिम बताया। इसके बावजूद 36 में से 30 एनालिस्ट ने 'Buy' रेटिंग बनाए रखी है।