ICJ ने जलवायु परिवर्तन पर दिया बयान, कहा- खतरा अस्तित्व पर है, सभी देशों को उठाने होंगे कदम
जलवायु परिवर्तन को लेकर संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अदालत इंटरनैशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) ने कहा है कि जलवायु संकट मानवता के अस्तित्व के लिए तत्काल और गंभीर खतरा है। इसके चलते सभी देशों की ज़िम्मेदारी बनती है कि वे इससे निपटने के लिए प्रभावी कदम उठाएं। गौरतलब है, यह राय संयुक्त राष्ट्र महासभा के अनुरोध पर दी गई।