आईसीएमआर (ICMR-INDIAB) के हालिया अध्ययन में भारतीय आहार की गंभीर खामियों को उजागर किया गया। शोध के अनुसार, भारतीय दैनिक थाली में कार्बोहाइड्रेट (सफेद चावल और गेहूं की रोटियां) अधिक होता है जो डायबिटीज़ और मोटापे की ओर लोगों को धकेल रहा है। एक सर्वे के अनुसार, भारतीयों की कैलोरी का 62% हिस्सा कार्ब्स और 12% प्रोटीन से आता है।